छत्तीसगढ़ का कोरबा अब जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बन चुका है। ‘अमृत 2.0’ और ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जिले में शेलो एक्विफर मैनेजमेंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, निष्क्रिय बोरवेलों का रीचार्ज, सोख्ता गड्ढों का निर्माण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे नवाचार किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कोरबा के इस मॉडल की देशभर में सराहना हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख कर चुके हैं।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #public #news
Korba, Korba | Jul 27, 2026