जनता की समस्याओं का समाधान, जिला प्रशासन की प्राथमिकता 🙏
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। प्राप्त परिवादों में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे।
📌 सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
⏱️ जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त सभी परिवादों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।
जनता की आवाज़ सुनी जा रही है, समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
“सबका सम्मान – जीवन आसान” 🌱
#AurangabadBihar #JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #DistrictAdministration #PublicGrievance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar