पोड़ैयाहाट: गोड्डा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राजेश मंडल 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा जिला के चर्चित चेहरा एवं केंद्रीय समिति सदस्य रहे राजेश मंडल को रविवार को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने बताया कि उन पर फेसबुक आईडी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप है।