बांसगांव: साइबर ठगी का शिकार हुए आरपीएफ रिटायर्ड जवान ने सतर्कता से बचाई लाखों की जमा पूंजी, गगहा थाने की पुलिस ने शुरू की जांच
गोरखपुर में गगहा क्षेत्र के अवस्थी निवासी और आरपीएफ विभाग से रिटायर्ड 72 वर्षीय ब्रह्मदेव पांडेय को साइबर अपराधियों ने झूठे आरोप लगाकर 20 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। अपराधियों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर कहा कि दिल्ली के बम धमाके में उनके नाम पर मुकदमा दर्ज है और जांच जारी है।