बहेड़ी: जन्माष्टमी के अवसर पर शेरगढ़ रोड स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे एसडीएम, गौ पूजन कर गौशाला का किया निरीक्षण
आज जन्माष्टमी के अवसर पर बहेड़ी के शेरगढ़ रोड स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने गौ पूजन किया इस दौरान उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया कि कान्हा गौशाला में वर्तमान समय में कुल 190 गौ वंश संरक्षित हैं जिन्हें प्रति दिन हरा चारा दाना खिलाया जा रहा है साथ ही भूसा पर्याप्त मात्रा में मौजूद है ।