देवबंद: जेएम कोर्ट देवबंद से जारी हुए वारंट पर पुलिस ने डकैती के मामले के वांछित आरोपी को गांव पांडोखेड़ी से किया गिरफ्तार
अपर सिविल जज जेएम देवबंद से जारी वारंट पर थाना नानौता पुलिस ने एक अभियुक्त सोनू पुत्र भूषण को उसके मसकन पांडोखेड़ी से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डकैती के मामले में फरार चल रहा था। जिसके माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जेएम देवबंद से वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।