रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित मुलजिम को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित मुलजिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेस नोट से मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा ने मय टीम वांछित मुलजिम निशांत सिंह उर्फ़ शानू पुत्र गुरदीप सिंह रायसिख निवासी सुरेवाला पुलिस थाना टीबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुलजिम निशांत सिंह से अग्रिम पूछताछ जारी है।