रॉबर्ट्सगंज: सुकृत के मझुईं गांव के पास नहर में गिरे बाइक सवार 3 युवक, एक की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव के पास राजगढ़ रोड पर बाइक पर सवार तीन लोग मंगलवार शाम 7 बजे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे, पक्की नहर में तीब्र गति से टकरा कर बाइक चालक संजय पांडेय(24)पुत्र पप्पू पांडेय निवासी परसौना रावर्ट्सगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जब की महेंद्र प्रजापति(23)एवं अमरजीत गुप्ता(20)निवासी केकराही घायल हो गये दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।