रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के कबरी गांव में एक घर के भीतर से बरामद हुआ 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रॉबर्ट्सगंज सदर तहसील अंतर्गत बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। युवक के घर से चोरी का 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बरामद होने पर बिजली विभाग के एक्सईएन ने सोमवार दोपहर दो बजे,एक व्यक्ति के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवक के घर से बरामद हुआ 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बरामद होने से लोग हैरान हैं।