रॉबर्ट्सगंज: यातायात जागरूकता माह के दौरान यातायात पुलिस ने थाना रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न स्थानों पर पम्पलेट किए वितरित
आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करने व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2024 के रुप में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मंगलवार दोपहर 2 बजे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर आमजनमानस/वाहन चालको को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों के बारे मे जानकारी दी।