नोआमुंडी: मेघाहातुबुरू में सेल निदेशक की बैठक में समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सेल के निदेशक (खान) विकास मनवाटी की अध्यक्षता में शनिवार को मेघाहातुबुरू जनरल ऑफिस में श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मजदूरों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई, लेकिन कई मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं हो सका।