मानिकपुर: चित्रकूट पुलिस ने विशेष अभियान में सात वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें भरतकूप, मऊ, पहाड़ी और सरधुवा थाना क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी।