सदर: काशी में भाईचारे की मिसाल: मुस्लिम महिलाओं ने किया कन्या पूजन, मांगी विश्व शांति की दुआ
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से सोमवार को रामापुरा स्थित डायमंड भवन में कन्या पूजन एवं फलाहार उत्सव का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 108 कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया। कन्याओं को रोली, अक्षत और महावर लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई तथा उनका आशीर्वाद लिया गया।