मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों और उनके समर्थकों ने अचानक भारी पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उपद्रवियों ने टीम की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनोद यादव समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
#MungerNews #Sharabbandi #BiharPolice #BiharNews #sitamarhinewstak