सेन्हा: सेन्हा में जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा, डिजिटल ऐप से होगा डेटा संग्रह, 1 मई से स्व-गणना शुरू
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ होकर बुधवार को सफलतापूर्वक समाप्त हुआ,