सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस थाने में 76वें गणतंत्र दिवस पर थानाधिकारी ने फहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने तिरंगे को दी राष्ट्रीय सलामी
सरदारशहर क्षेत्र में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, सभी जगह राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत सुनाई दे रहे हैं। सरदारशहर में सर्वप्रथम रविवार सुबह 8 बजे पुलिस थाने में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर हेड कॉन्स्टेबल प्रतापसिह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी।