#टिहरी :-प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या से प्रतापनगर में सनसनी, एक घायल
#टिहरी गढ़वाल :-#प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल बताया जा रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
New Tehri
#followerseveryone #UttarakhandNews #uttarakhandupdate #BreakingNews #highlightseveryone #DEHRADUNpolice