बेनीपट्टी: बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के काजी टोल चपरिया में अगलगी की घटना में 8 वर्षीय बच्ची की मौत व एक महिला हुई घायल
बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के काजी टोल चपरिया में हुई अगलगी कि घटना में एक 8 वर्षीय आतिका नाज की मौत हो गई। वंही आग की चपेट में आने से साहीन खातुन बुरी तरह से झुलस गई। जिसका इलाज पीएचसी बिस्फी में चल रहा है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर फटने से बताया जा रहा है। सांत्वना देने राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद भी पहुंचे।