बेनीपट्टी: खिरहर थाना पुलिस ने 140 बोतल नेपाली शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को किया गिरफतार
खिरहर थाना पुलिस ने 140 बोतल नेपाली शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान झिटकी गांव निवासी नजमुन खातून के रूप में हुई है। महिला अपने घर के बरामदे से शराब बेचने का काम करती थी। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। एएसआई नागेन्द्र कुमार अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी की।