बेनीपट्टी: कार में अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे दो धंधेबाजों को साहरघाट थाना गेट के पास किया गिरफ्तार
कार में अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे दो धंधेबाजों को साहरघाट थाना गेट के पास गिरफ्तार किया गया है। मामले से संबंधित कार और शराब की खेप बरामद कर ली गयी है। जब्त शराब की मात्रा 120 बोतल है। गिरफ्तारी, बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने की। पकड़े गये आरोपियों में एक का नाम दिलिप कुमार दास है। वह हाईस्कूल चौक पंडौल निवासी मनोज कुमार दास का बेटा है।