बेनीपट्टी: हथियरबा गांव के निकट पुलिस बाइक सहित 300 बोतल नेपाली शराब जब्त
बसैठ-साहरघाट मुख्य पथ के त्रिमुहान पुल से पहले हथियरबा गांव के निकट पुलिस ने एक बाइक सहित दो बोरी में बंद 300 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की थी। पुलिस को देख धंधेबाज शराब सहित बाइक को छोड़ फरार हो गया।