बेनीपट्टी: बेनीपट्टी से उच्चेठ जाने वाली मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल, रेफर
बेनीपट्टी से उच्चेठ जाने वाली मुख्य सड़क के पशुपतिया पीपर मोर से जगत गांव जाने के रास्ते में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देख स्थानीय लोगों ने गांव में रहे कृष्णा एम्बुलेंस को सूचना दिया। एम्बुलेंस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर बेहोश घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया।