बेनीपट्टी: बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली वार्ड नंबर 4 में स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली वार्ड 4 में आग लगने से लाखों रूपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग इन्दु देवी के घर में मंगलवार की दोपहर एक बजे शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग से पल भर में रखा खाद्यान, कपड़ा,फर्नीचर सहित लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। बिस्फी से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।