शिकोहाबाद: रूपवास में फांसी के फंदे पर लटकने से महिला की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने बताया सुसाइड
थाना मटसेना क्षेत्र रूपवास निवासी 25 वर्षीय सपना पत्नी लोकेंद्र की गुरूवार शाम पांच बजे करीबन फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। आनन-फानन में जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना प्रभारी मटसेना ने मीडिया से बात करते हुये बताया कि करीबन एक साल शादी को हुआ है महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।