शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र दुर्गानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिब नगर निवासी 30 वर्षीय सुमाइला गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर डाक्टरों ने उसका आपरेशन किया। आपरेशन के कुछ देर बाद सबकुछ ठीक था। अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसकी मौत हो गई।