शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र के नोरंगी घाट के पास बाइक सवार श्रमिक अज्ञात वाहन में पीछे से घुसे, एक की मौत और एक घायल
श्रीकिशन अपने परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोगों के साथ एस एम एल भट्टे पर ईंट की थपाई का काम करता था। महाशिवरात्रि के पर्व पर बटेश्वर वाह आगरा में महादेव मंदिर पर मेले को देखने के लिए वह अपने साथी ओमप्रकाश (32) पुत्र हरपाल, अपने बेटे आशू के साथ अपनी बाइक से मेला देखने के लिए जा रहा था। थाना नसीरपुर क्षेत्र के नोरंगी घाट के पास हादसा हो गया।