शिकोहाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र, नबाव सिंह डिग्री कॉलेज के पास बेदी की पुलिया पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
थाना उत्तर क्षेत्र नबाव सिंह डिग्री कॉलेज के पास बेदी की पुलिया पर बुधवार रात नौ बजे क़रीबन बाइक की किसी मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार रहना की पुलिया निवासी अवनीश पचौरी की मौत हो गई, जबकि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटनाक्रम को लेकर ईएमटी 108 ने मीडिया को जानकारी दी।