पीपराकोठी: मथुरापुर मठगोपाल गांव से पुलिस ने गन्ने के खेत से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया है
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मथुरापुर मठगोपाल गांव में गांव में गन्ने के खेत से एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद की है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतक बुधन मियां का पुत्र शहाबुद्दीन अहमद था। फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल से कई तरह के नमूने जांच के लिए संग्रह किए गए।