कोतमा: कोतमा में बालक के निधन पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने जताया शोक
Kotma, Anuppur | Sep 26, 2026 शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कोतमा वार्ड क्रमांक 6 निवासी माधव पाटस्कर के करीब 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक पाटस्कर के नदी में डूबने से निधन पर शोक जताया। उन्होंने निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।