Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित .................... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों को समय सीमा में एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश ................ विभिन्न विभागीय कार्याे एवं योजनाओं की गई विस्तृत समीक्षा बड़वानी 03 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं को तय समय-सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 चलाया जाएगा। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत जमीनी स्तर पर पहुँचकर शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा लोक सेवाओं की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में आयोजित समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभाग पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करे एवं आयोजित होने वाले शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, विशेषकर 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक लंबित मामलों का प्रभावी निराकरण किया जाए। साथ ही, शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रमों की तैयारियां भी समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों एवं उद्यमियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। विभागीय समीक्षा एवं मुख्य निर्देश 1. राजस्व विभाग - नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा फार्मर आईडी हेतु आवश्यक ई केवायसी के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पटवारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों के दस्तावेज़ पूरे हैं, उनके राजस्व प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर मुख्यालय भेजे जाएं ताकि समयबद्ध निराकरण हो सके। 2. स्वास्थ्य विभाग - एएनसी पंजीयन बढ़ाने और दैनिक आधार पर सीएचओ को लेकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में एचआरपी प्रबंधन, सिकल सेल स्क्रीनिंग, पीआईएच मैनेजमेंट, ईडीडी, टीकाकरण, टीबी एवं दस्तक अभियान की समीक्षा के साथ मातृ-शिशु मृत्यु दर पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम शिवनी के प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीएमओ एवं सीएचओ तथा 108 एम्बुलेंस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 3. महिला एवं बाल विकास विभाग - मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत SAM / MAM बच्चों के पोषण स्तर, बच्चों की भूख की जाँच और ।Amoxicillin दवा की प्रदाय स्थिति की समीक्षा की गई। निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति पर कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 4. आपदा प्रबंधन - वर्षाकाल में बाढ़ की स्थिति की सतत निगरानी हेतु कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को कलेक्टरेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। 5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास - पंचायत एवं शाला भवनों की स्थिति, मनरेगा अंतर्गत प्रतिदिन लेबर उपस्थिति और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MORE NEWS

नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी व श्रावण मास को लेकर प्रशासन सतर्क
......................
सुरक्षा, यातायात व व्यवस्थाओं का प्रशासनिक एवं पुलिस दल ने किया निरीक्षण
बड़वानी 03 अगस्त 2026/ आगामी नागपंचमी पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य मेले एवं पवित्र श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के अवसर पर प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम भिलट देव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।
 सोमवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त दल ने शिखरधाम पहुँचकर सुरक्षा, यातायात और जन-सुविधाओं का बारीकी से स्थल निरीक्षण किया। इसके उपरांत नागपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

प्रमुख सुरक्षा, यातायात एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं
 बैठक में अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी श्री राजेन्द्र बाबा एवं कोषाध्यक्ष श्री बजरंग गोयल सहित समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। 
1.हाई-टेक निगरानी (सीसीटीवी व ड्रोन) -  मंदिर परिसर और संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड्स तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसी टीवी नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। 
2. सुगम दर्शन एवं क्राउड मैनेजमेंट -  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग लेन, बैरिकेडिंग, गाइडिंग बोर्ड्स और सुरक्षा वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रवेश और निकास मार्गों को वन-वे ( एकतरफा ) रखा गया है। साथ ही  पार्किंग स्थान पर साउंड व्यवस्था भी की जाए।
3.सुचारू यातायात व पार्किंग -  वाहनों के आवागमन हेतु मंदिर परिसर से दूर सुरक्षित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए बायपास मार्ग सक्रिय रहेंगे तथा पर्व की अवधि में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। 
4.आपातकालीन निकासी योजना -  किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए वैकल्पिक निकासी मार्ग चिन्हित किए गए हैं। 
5.नागरिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं -  श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, 24X7 चिकित्सा शिविर, कंट्रोल रूम और जन-सूचना  प्रणाली की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता हेतु नगरीय निकाय की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।

इस निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बड़वानी श्री धीरज बब्बर, श्री आकाश यादव डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार शानु देवडिया, श्री अजय वाघमारे एसडीओपी सेंधवा, तहसीलदार राजपुर श्री गणपतसिंह डावर एवं थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री राम कुमार पाटिल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी व श्रावण मास को लेकर प्रशासन सतर्क ...................... सुरक्षा, यातायात व व्यवस्थाओं का प्रशासनिक एवं पुलिस दल ने किया निरीक्षण बड़वानी 03 अगस्त 2026/ आगामी नागपंचमी पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य मेले एवं पवित्र श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के अवसर पर प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम भिलट देव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। सोमवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त दल ने शिखरधाम पहुँचकर सुरक्षा, यातायात और जन-सुविधाओं का बारीकी से स्थल निरीक्षण किया। इसके उपरांत नागपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रमुख सुरक्षा, यातायात एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं बैठक में अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी श्री राजेन्द्र बाबा एवं कोषाध्यक्ष श्री बजरंग गोयल सहित समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। 1.हाई-टेक निगरानी (सीसीटीवी व ड्रोन) - मंदिर परिसर और संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड्स तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसी टीवी नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। 2. सुगम दर्शन एवं क्राउड मैनेजमेंट - श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग लेन, बैरिकेडिंग, गाइडिंग बोर्ड्स और सुरक्षा वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रवेश और निकास मार्गों को वन-वे ( एकतरफा ) रखा गया है। साथ ही पार्किंग स्थान पर साउंड व्यवस्था भी की जाए। 3.सुचारू यातायात व पार्किंग - वाहनों के आवागमन हेतु मंदिर परिसर से दूर सुरक्षित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए बायपास मार्ग सक्रिय रहेंगे तथा पर्व की अवधि में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। 4.आपातकालीन निकासी योजना - किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए वैकल्पिक निकासी मार्ग चिन्हित किए गए हैं। 5.नागरिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं - श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, 24X7 चिकित्सा शिविर, कंट्रोल रूम और जन-सूचना प्रणाली की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता हेतु नगरीय निकाय की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। इस निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, श्री आकाश यादव डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार शानु देवडिया, श्री अजय वाघमारे एसडीओपी सेंधवा, तहसीलदार राजपुर श्री गणपतसिंह डावर एवं थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री राम कुमार पाटिल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

14 अगस्त तक प्रवेश का सुनहरा अवसर
 ------
शासकीय पॉलीटेक्निक बड़वानी में सीएलसी काउंसलिंग जारी
बड़वानी 03 अगस्त 2026/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी है।  
 शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, विद्यार्थियों के बढ़ते उत्साह एवं विश्वास के परिणाम स्वरूप सिविल इंजीनियरिंग शाखा की सभी सीटें पूर्णतः भर चुकी हैं, जबकि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने तथा सीएलसी काउंसलिंग का लाभ उठाने की अपील की है।
 प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा आसपास के कस्बों में पहुँचकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तकनीकी शिक्षा, रोजगार की संभावनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत करा रहा है। महाविद्यालय के काउंसलिंग नोडल अधिकारी श्री तानीलाल ठाकुर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय परमार ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीयन, विकल्प भरने तथा दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क प्रवेश सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमे श्री देवेंद्र राठौर के द्वारा ऑनलाइन पंजीयन, चॉइस फिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्णतः निःशुल्क किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूह, प्रचार सामग्री एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से भी प्रवेश संबंधी जानकारी लगातार विद्यार्थियों तक पहुँचाई जा रही है।
 महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण इस वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम भी है।सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उत्कृष्ट परिणाम एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के कारण विद्यार्थियों का महाविद्यालय के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित है। सीएलसी के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवारको प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुँचकर निःशुल्क प्रवेश सहायता केंद्र की मदद से प्रवेश की समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण कर सकते हैं।
 प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा की शेष सीटों पर शीघ्र प्रवेश लेने का आग्रह किया।

14 अगस्त तक प्रवेश का सुनहरा अवसर ------ शासकीय पॉलीटेक्निक बड़वानी में सीएलसी काउंसलिंग जारी बड़वानी 03 अगस्त 2026/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी है। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, विद्यार्थियों के बढ़ते उत्साह एवं विश्वास के परिणाम स्वरूप सिविल इंजीनियरिंग शाखा की सभी सीटें पूर्णतः भर चुकी हैं, जबकि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने तथा सीएलसी काउंसलिंग का लाभ उठाने की अपील की है। प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा आसपास के कस्बों में पहुँचकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तकनीकी शिक्षा, रोजगार की संभावनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत करा रहा है। महाविद्यालय के काउंसलिंग नोडल अधिकारी श्री तानीलाल ठाकुर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय परमार ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीयन, विकल्प भरने तथा दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क प्रवेश सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमे श्री देवेंद्र राठौर के द्वारा ऑनलाइन पंजीयन, चॉइस फिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्णतः निःशुल्क किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूह, प्रचार सामग्री एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से भी प्रवेश संबंधी जानकारी लगातार विद्यार्थियों तक पहुँचाई जा रही है। महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण इस वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम भी है।सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उत्कृष्ट परिणाम एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के कारण विद्यार्थियों का महाविद्यालय के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित है। सीएलसी के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवारको प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुँचकर निःशुल्क प्रवेश सहायता केंद्र की मदद से प्रवेश की समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण कर सकते हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा की शेष सीटों पर शीघ्र प्रवेश लेने का आग्रह किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर, बड़वानी में सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani

अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर, बड़वानी में सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026