कसरावद क्षेत्र में पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिवभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। नावड़ाटोडी व शालिवाहन तट से मां नर्मदा का जल भरकर रवाना हो रहे सैकड़ों कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु नगर के छोटा नाका स्थित 'नाका पैनल' ने पूरे माह सेवा का संकल्प लिया है। समाजसेवी अजय मंडलोई, पप्पू सोनी, मुकेश पाटीदार, विक्की सोनी, मनोज सोनी, विनोद नामदेव, रंजीत डीके एवं साथियों द्वारा प्रतिदिन कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार और शीतल जल वितरण की व्यवस्था की जा रही है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #KanwarYatra #Sawan2026 #KhargoneNews MpNews
Barwani, Barwani | Aug 3, 2026