हमीरपुर: मौदहा के ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की बैठक संपन्न
मौदहा के ब्लॉक सभागार मे जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने समिति का विस्तार कर पत्रकार साथियो को एक बड़ी जिम्मेदारी का पद सौंपकर उन्हे निर्वहन करने के निर्देश दिए है। कहा कि पत्रकारो को आपसी तालमेल बैठाये रखे। और पत्रकारों पर अन्याय नहीं होने देंगे यह समिति पत्रकारों के हित के लिए है।