रायडीह: 36 साल बाद सुरसांग में फिर गूंजे मां भगवती के जयकारे, महाअष्टमी पर भजन-कीर्तन और महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
Raidih, Gumla | Oct 19, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग गांव में 36 साल बाद शारदीय नवरात्र दुर्गापूजा का आयोजन होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वर्ष 1961 से शुरू हुई मां भगवती की आराधना की परंपरा बीच में व्यवस्था संबंधी कारणों से बंद हो गई थी। अब वर्ष 2026 में ग्रामीणों और पूजा समिति के सामूहिक प्रयास से एक बार फिर पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।