नारासन: बिझोली गांव में घर के बाहर से अज्ञात चोरों ने ट्रक की चोरी की, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
मंगलौर कोतवाली पुलिस को रुड़की निवासी भूपेश मेंहदीरत्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनका एक ट्रक बिझोली गांव निवासी महबूब चलाता है। आरोप है कि महबूब ट्रक को घर ले गया था। 17 मार्च को महबूब ने बताया कि उनके घर के बाहर से अज्ञात चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।