नारासन: अब्दुल कलाम चौक के पास व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब्दुल कलाम चौक के पास विपिन कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ₹10000 की लूट करने वाले कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विपिन कुमार नाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर 10000 की लूट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।