नारासन: थीथोला गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थीथोला गांव में बुधवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिस कारण दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार निकल गए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा थीथाेला गांव निवासी 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।