नारासन: भगवानपुर चंदनपुर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, वह मारपीट के मामले में फरार था
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी फरार चल रहे मनोज पुत्र जयकरण नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज मारपीट के मामले मे फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा मनोज की तलाश की जा रही थी। लेकिन मनोज बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।