आगरा: छावनी परिषद ने सरस्वती विहार सेवला से अवैध कब्जा हटाया, गहरे गड्ढे खोदकर जमीन को सुरक्षित किया
आगरा में छावनी परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरस्वती विहार, सेवला क्षेत्र से अवैध कब्जा हटाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके। इस अभियान में स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहा।