आगरा: आगरा में तैयार हो रहा उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण, 12 अक्टूबर को होगा दहन
आगरा में इस साल दशहरा के मौके पर उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। 120 फीट ऊंचाई वाला यह रावण, जिसे पिछले एक महीने से मुस्लिम कारीगरों की मेहनत से तैयार किया जा रहा है, विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।रावण की खासियत यह है कि वह पलके झपकाते हुए और हंसते हुए नजर आएगा, जो इसे और भी अद्वितीय बनाता है।