आगरा: अवैध सीटों को हटाने की कार्रवाई में 830 ऑटो रिक्शाओं से अवैध सीटें हटाई गईं
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में यह अभियान 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस मिलकर सड़कों पर यातायात के सुगम संचालन के लिए विशेष कदम उठा रही है। आज, पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में 830 ऑटो रिक्शाओं से ड्राइवर सीट के बराबर में लगी अवैध अतिरिक्त सीटों को हटाने की कार्यवाही की गई।