आगरा: शास्त्रीपुरम में एलन हाउस स्कूल के पास नगर निगम ने अवैध कब्जा हटवाया
शास्त्रीपुरम में एलन हाउस स्कूल के पास सरकारी जमीन पर खोखा रखकर और उसके आसपास की जमीन को कुछ लोगों के द्वारा कब्जाने का प्रयास किया जा रहा था, इसी को लेकर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार करीब 3:30 बजे अवैध कब्जा हटवा दिया, इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन नगर निगम की टीम ने इलाका पुलिस को बुला लिया और कब्जा हटवा दिया।