आगरा: मुगल रोड से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार, 2 करोड़ की हैरोइन बरामद
थाना न्यू आगरा पुलिस टीम एवं एमटीएफ की टीम ने सक्रिय संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को मुगल रोड से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 1 किलो 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानी हैरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रूपये है, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद हुआ है।