टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में 15 निगरानी बदमाशों और 26 गुंडा बदमाशों को चेक किया, कार्रवाई की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। इस दौरान टीकमगढ़ पुलिस ने 15 निगरानी बदमाश 26 गुंडा बदमाश पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक कर कार्रवाई की।