पानापुर: नेपाल से बाढ़ के खतरे पर तरैया विधायक ने सारण तटबंध का निरीक्षण किया
Panapur, Saran | Aug 27, 2026 नेपाल से छोड़े गए पानी से गंडक नदी में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12 बजें के लगभग सारण तटबंध का व्यापक निरीक्षण किया। विधायक ने बंगराघाट पुल से लेकर चकिया, सरौजा, पृथ्वीपुर, फतेहपुर, सोनवर्षा, बसहिया, भोरहा और रामपुररुद्र सहित तटबंध के किनारे बसे विभिन्न गांवों का जा