नईसराय: नई सराय के बहुचर्चित रमेश हत्याकांड में फैसला, हत्यारों को आजीवन जेल
19 फरवरी 2025 को नई सराय बस स्टेंड पर सामने आए बहुचर्चित रमेश रजक हत्याकांड के आरोपियों को जिला न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं हत्यारों पर माननीय न्यायालय ने दो दो हजार रुपए का अर्थदंड भी रोपित किया है। लगभग डेढ़ साल पहले 19 फरवरी 2025 की रात लगभग 11 बजे नई सराय निवासी रमेश रजक की चार लोगों ने हत्या कर दी थी।