शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
आगामी त्यौहारों को देखते हुए मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्याैहारों के दाैरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपालसिंह राजपूत समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी व हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग माैजूद रहे।