बक्सर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को सुलह से वाद निपटाने का मौका
Buxar, Buxar | Aug 22, 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में 12 सितंबर 2026 को वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित रूप से निपटाने का अवसर पक्षकारों को मिलेगा।