सोरांव: नीलगाय की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई।मृतकों की पहचान मऊआइमा के परवेजपुर निवासी विकास कुमार पुत्र हीरालाल और धना का पूरा, तिलई बाजार निवासी रंजीत कुमार पुत्र दुबे के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।