बीकानेर: कलेक्ट्रेट के बाद में ईमेल्स के जरिए मुख्य डाकघर को उड़ाने की धमकी
बीकानेर में धमकी भरे ईमेल्स का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला कलेक्ट्रेट के बाद अब मुख्य डाकघर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ऐसे ईमेल मिल चुके हैं। सूचना मिलते ही डाकघर अधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और जांच