तारानगर: तारानगर की इंदिरा गांधी नहर में डूबने से कांधराण के युवक की हुई मौत, गोताखोर ने शव को निकाला बाहर
कांधराण के 22वर्षीय युवक रवि पुत्र सुनील स्वामी की तारानगर से निकलने वाली इंदिरा गांधी नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।हांलाकि मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है जो कि पुलिस जांच में ही पता चलेगा।सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोताखोर नरेन्द्र सांगवान ने युवक के इंदिरा गांधी नहर में डूबने की उन्हे मृतक के चाचा सुरेंद्र स्वामी की सूचना पर नहर से डेडबॉडी निकाली।